एशिया कप से ठीक पहले बड़ा झटका! ड्रीम 11 ने BCCI से तोड़ा नाता, टीम इंडिया की जर्सी पर अब कौन होगा नया स्पॉन्सर?

BCCI & Dream 11

एशिया कप से पहले टीम इंडिया और बीसीसीआई (BCCI) को बड़ा झटका लगा है। फेमस स्पोर्ट्स बैटिंग और फैंटेसी ऐप ड्रीम 11 (Dream 11) ने बीसीसीआई के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। अब मुश्किल यह है कि टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ 15 दिन बाकी हैं और भारतीय टीम की नई जर्सी पर नया स्पॉन्सर ढूंढना पड़ेगा।

एशिया कप से ठीक पहले क्यों तोड़ा ड्रीम 11 ने कॉन्ट्रैक्ट?

दरअसल, हाल ही में संसद ने प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास किया है। इस कानून के तहत ड्रीम 11 जैसे रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया गया है। इसी वजह से कंपनी ने बीसीसीआई को साफ कह दिया कि अब वह स्पॉन्सरशिप नहीं निभा पाएगी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रीम 11 के प्रतिनिधि खुद बीसीसीआई ऑफिस पहुंचे और सीईओ हेमांग अमीन को इसकी जानकारी दी। अब बीसीसीआई जल्द नया टेंडर जारी करेगा। अच्छी बात यह है कि ड्रीम 11 पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट में पहले से यह प्रावधान था कि अगर किसी कानून से स्पॉन्सर का बिजनेस प्रभावित होता है, तो उसे बोर्ड को भुगतान नहीं करना होगा।

ड्रीम 11 का सफर – देश का नंबर वन फैंटेसी प्लेटफॉर्म

2008 में हर्ष जैन और भावित सेठ ने मिलकर ड्रीम 11 की शुरुआत की थी। देखते ही देखते यह देश का नंबर वन फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म बन गया, जिसके 28 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो गए।

कंपनी ने आईपीएल से लेकर टीम इंडिया तक बड़ा निवेश किया। 2021 में इसकी वैल्यूएशन 8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। जुलाई 2023 में ड्रीम 11 ने बीसीसीआई के साथ ₹358 करोड़ की डील साइन की थी, जिसके तहत उसने पुरुष, महिला, अंडर-19 और इंडिया ए टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप अपने नाम कर ली थी।

इससे पहले यह जगह Byju’s के पास थी। कॉन्ट्रैक्ट 2026 तक चलना था, लेकिन नए बिल ने सब कुछ बदल दिया।

IPL से लेकर इंटरनेशनल लीग्स तक ड्रीम 11 का दबदबा

ड्रीम 11 सिर्फ टीम इंडिया तक सीमित नहीं था।

  • यह आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों का स्पॉन्सर रहा है।

  • एमएस धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज इसके ब्रांड एंबेसडर रहे हैं।

  • 2020 में जब Vivo ने आईपीएल छोड़ा, तब ड्रीम 11 टाइटल स्पॉन्सर बना।

  • कैरेबियन प्रीमियर लीग, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और न्यूजीलैंड के सुपर स्मैश से भी इसका कनेक्शन रहा है।

  • 2018 में इसने ICC से भी पार्टनरशिप की थी।

क्रिकेट ही नहीं, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी और हॉकी में भी ड्रीम 11 का बड़ा दखल रहा।

पैसों की बारिश, फिर अचानक झटका

ड्रीम 11 की करीब 90% कमाई पेड कॉन्टेस्ट से होती थी। 2024-25 के वित्त वर्ष में कंपनी ने लगभग ₹9600 करोड़ का रेवेन्यू कमाया था, जिसमें वर्ल्ड कप के दौरान रिकॉर्ड कमाई शामिल थी।

लेकिन अब ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 लागू होने के बाद इसका बिजनेस मॉडल ही ठप हो गया और कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया।

https://dailyinsights24.com/harmanpreet-kaur-indian-woman-cricket-team-captain/

https://www.cricbuzz.com/cricket-news/135401/bcci-ends-inr-358-crore-jersey-deal-with-dream11