Brendan Taylor की दमदार वापसी: 3 साल पहले नशे में डूबे थे, अब ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम में फिर से एंट्री

Brendan Taylor

Brendan Taylor की वापसी ने मचाया तहलका – जानिए ICC बैन और ड्रग्स मामले से उबरकर उन्होंने कैसे पाई दोबारा जगह

Zimbabwe क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Brendan Taylor ने चार साल के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध और ड्रग्स की लत से जूझने के बाद टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की है। 39 वर्षीय टेलर ने New Zealand के खिलाफ Bulawayo में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सभी को चौंका दिया।

Brendan Taylor को क्यों मिला था ICC से बैन?

  • साल 2022 में ICC ने Brendan Taylor पर चार साल का बैन लगाया था
  • वजह थी: 2019 में भारत में फिक्सिंग का ऑफर स्वीकार करना और कोकीन के सेवन का पॉजिटिव टेस्ट
  • उन्होंने $15,000 की रकम स्वीकार की थी जिसे उन्होंने “ब्लैकमेलिंग” बताया था

टेलर बोले – तीन साल पहले बिस्तर से उठना मुश्किल था

मैच से पहले इंटरव्यू में टेलर ने कहा:

“तीन साल पहले मैं बिस्तर से उठ भी नहीं सकता था। आज मैं दोबारा ज़िम्बाब्वे की जर्सी पहन रहा हूं – ये किसी सपने जैसा है। ये मेरे लिए डेब्यू जैसा फील है।”

Zimbabwe vs New Zealand: Brendan Taylor की पारी

वापसी मैच में टेलर ने 44 रन बनाए, लेकिन Zimbabwe की टीम पहली पारी में 125 रन पर ढेर हो गई। उन्हें मैट हेनरी की गेंद पर मिचेल सैंटनर ने कैच आउट किया।

Brendan Taylor की ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव की कहानी

  • 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
  • फिक्सिंग और ड्रग्स के कारण मानसिक तनाव और डिप्रेशन
  • ESPNcricinfo को दिए इंटरव्यू में टेलर ने बताया,

“मैं पूरी तरह टूट चुका था। पत्नी से कहा – मुझे अब मदद चाहिए। वो गुस्से में थीं क्योंकि उन्हें मेरी हालत का केवल 10% ही पता था।”

इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलते वक्त दोबारा हुई ड्रग्स की शुरुआत

Brendan Taylor ने बताया कि Nottinghamshire क्लब में खेलते वक्त, वे फिर से ड्रग्स की गिरफ्त में आ गए।

“अकेलापन इतना ज्यादा था कि कब दोबारा लत लग गई, पता ही नहीं चला। यही ड्रग्स की चालाकी है।”

मैं धोखेबाज़ नहीं हूं’ – Brendan Taylor का बड़ा बयान

टेलर ने कहा:

“मैंने बहुत गलतियां की हैं, लेकिन मैं कभी चीटर नहीं रहा। यही सोच मुझे चैन से सोने देती है।”

परिवार बना ताकत – रिकवरी के बाद फिर से क्रिकेट में वापसी

  • Brendan Taylor ने Zimbabwe में 90 दिन का रिहैब प्रोग्राम पूरा किया
  • अपनी फैमिली सपोर्ट को उन्होंने बताया वापसी की असली वजह

“आज जो मैं हूं, वो सिर्फ रिकवरी और फैमिली की बदौलत है। अगर मैंने वो फैसला नहीं लिया होता, तो मैं आज यहां नहीं होता।”

Also Read :-

https://dailyinsights24.com/harmanpreet-kaur-indian-woman-cricket-team-captain/

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/news/brendan-taylor-banned-for-four-years-brought-out-of-retirement-by-zimbabwe-and-a-test-comeback/articleshow/123165642.cms