क्या ChatGPT हुआ डाउन? दुनियाभर के यूज़र्स परेशान, भारत में भी असर!

नई दिल्ली: मशहूर AI चैटबॉट ChatGPT एक बार फिर तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हुआ है। बुधवार सुबह 11 बजे के बाद से ही दुनिया भर के यूज़र्स ने इस आउटेज की शिकायतें करनी शुरू कर दीं।
ऑनलाइन सर्विस ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, सिर्फ 20 मिनट में सैकड़ों रिपोर्ट्स दर्ज की गईं। भारत में भी 500 से ज्यादा लोगों ने दिक्कत की शिकायत की। हालांकि, दोपहर 3:30 बजे तक रिपोर्ट्स घटकर 42 रह गईं।
किस तरह की समस्या आई?
-
करीब 85% यूज़र्स को सीधे ChatGPT पर दिक्कत हुई।
-
13% यूज़र्स को OpenAI की वेबसाइट पर परेशानी हुई।
-
जबकि 2% यूज़र्स को Writing Coach टूल से जुड़ी दिक्कत आई।
कुछ लोगों के लिए ChatGPT ठीक से काम कर रहा था, लेकिन ज्यादातर यूज़र्स को नेटवर्क एरर का सामना करना पड़ा। इसका असर वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर पड़ा।
OpenAI की चुप्पी
फिलहाल OpenAI ने इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे आउटेज
यह पहली बार नहीं है जब ChatGPT डाउन हुआ हो। पिछले कुछ महीनों में कई बार ऐसी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं:
-
5 फरवरी 2025: दुनियाभर में आउटेज, 22,000 से ज्यादा शिकायतें।
-
23 जनवरी 2025: अमेरिका, अर्जेंटीना और स्पेन समेत कई देशों में 3 घंटे से ज्यादा का आउटेज।
-
26 दिसंबर 2024: बड़ा ग्लिच, सर्विस ठप।
-
1, 2 और 3 सितंबर 2025: लगातार छोटे-छोटे आउटेज दर्ज किए गए।
ChatGPT डाउन? ये हैं विकल्प
अगर ChatGPT काम नहीं कर रहा है, तो आप इन AI चैटबॉट्स को इस्तेमाल कर सकते हैं:
-
Google Gemini: तेज़ी से टेक्स्ट जनरेट करने के लिए।
-
Microsoft Copilot: प्रीमियम ChatGPT जैसा अनुभव, साथ ही इमेज जनरेशन फीचर।