Jagannath Rath Yatra 2025 : पुरी की यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम और समर्पण का एक जीता-जागता उदाहरण है. इसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों लोग हर साल पुरी पहुंचते हैं.
Jagannath Rath Yatra 2025 : ओडिशा के पुरी शहर में हर साल होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा को दुनिया भर के लोग बहुत श्रद्धा और उत्साह से देखते हैं. इस साल यह यात्रा 27 जून यानी आज से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेगी. भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विशाल रथों पर सवार होकर पुरी के मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक जाएंगे. यह यात्रा 12 दिन तक चलती है और हर दिन का खास महत्व होता है.
इस बार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 27 जून को है. इसी दिन रथ यात्रा की शुरुआत होगी. पंचांग के अनुसार, 27 जून को सुबह 5:25 बजे से 7:22 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग है. इसके बाद पुष्य नक्षत्र. आज का शुभ समय दोपहर 11:56 से 12:52 तक है, जिसे अभिजीत मुहूर्त कहा जाता है. इसी समय भगवान की यात्रा शुरू होती है.
